एपल ने अपने कुछ स्टोरों को फिर बंद किया, अर्थव्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ी

शनिवार, 20 जून 2020 (16:39 IST)
वॉशिंगटन। कोरोनावायरस संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी के कारण एपल ने शुक्रवार को अमेरिका के 4 राज्यों में अपने स्टोरों को बंद करने का फैसला किया। दूसरे अमेरिकी रिटेलरों की तरह एपल ने भी मार्च में अमेरिका स्थित अपने सभी स्टोरों को बंद कर दिया था।
 
कंपनी ने शुक्रवार को कहा कि वह 11 स्टोरों को बंद कर रही है। इनमें से एरिजोना में 7, फ्लोरिडा में 2, उत्तरी कैरोलिना में 2 और दक्षिण कैरोलिना में 1 स्टोर है। इन्हें कुछ सप्ताह पहले ही खोला गया था। इस कदम से यह चिंता बढ़ गई है कि महामारी का असर अर्थव्यवस्था पर अनुमान से ज्यादा लंबा रह सकता है।
ALSO READ: WHO को उम्मीद, 2020 के अंत तक उपलब्ध हो जाएंगे Corona वैक्सीन के हजारों डोज
अभी यह स्पष्ट नहीं है कि दूसरे खुदरा विक्रेता भी ऐसा ही फैसला लेंगे या नहीं? हालांकि उम्मीद जताई जा रही है कि यदि स्थानीय अधिकारियों ने मजबूर नहीं किया, तो ज्यादातर स्टोर खुले रहेंगे। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी