मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह COVID-19 पॉजिटिव पाए गए

रविवार, 15 नवंबर 2020 (16:04 IST)
इंफाल। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह रविवार को कोरोनावायरस Coronavirus) से संक्रमित पाए गए। सिंह ने ट्वीट कर खुद यह जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं कोविड-19 से संक्रमित पाया गया हूं। मैं हाल में अपने संपर्क में आए सभी लोगों से अनुरोध करता हूं कि खुद को आइसोलेट करें तथा कोरोना जांच कराएं।

गौरतलब है कि राज्य में अब तक 21,636 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं जिनमें से 18,334 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना से अब तक 218 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल राज्य में 3,084 सक्रिय मामले हैं, जिनका विभिन्न अस्पतालों एवं कोविड केंद्रों में इलाज किया जा रहा है। (वार्ता)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी