World Corona Update: कोरोना से विश्वभर में 14.79 लाख लोगों की मौत , भारत में 36,604 नए मामले

बुधवार, 2 दिसंबर 2020 (14:38 IST)
वॉशिंगटन/ रियो डि जेनेरो/ नई दिल्ली। वैश्विक महामारी कोरोनावायरस (कोविड-19) से दुनियाभर में अब तक 14.79 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है तथा करीब 6.38 करोड़ लोग प्रभावित हो चुके हैं। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार विश्व के 191 देशों में कोरोनावायरस से अब तक 6,37,88,113 लोग संक्रमित हुए हैं और 14,79,442 लोगों की मौत हो चुकी है।
ALSO READ: अमेरिका में कोरोना से हुए भयावह हालात, 1 सप्ताह में हुई 10 हजार लोगों की मौत
अमेरिका में 1.37 करोड़ से अधिक संक्रमित : कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित अमेरिका में अब तक 1.37 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 2,70,552 मरीजों की मौत हुई है। भारत में पिछले 24 घंटों में 36,604 नए मामले सामने आए और संक्रमितों की संख्या करीब 95 लाख हो गई, वहीं स्वस्थ होने वालों की संख्या 89.32 लाख से अधिक हो गई है जबकि 501 और मरीजों की मौत के साथ ही मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,38,122 हो गया है। देश में वर्तमान में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 4.28 लाख है।
ALSO READ: Ground Report : गुजरात में कोरोना के बढ़ते मामले, कौन जिम्मेदार है, हम या सरकार?
ब्राजील में 1,73,817 लोगों की मौत : ब्राजील में कोरोनावायरस की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या करीब 63.87 लाख हो गई है जबकि 1,73,817 लोगों की मौत हो चुकी हैं। रूस में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 23.02 लाख से अधिक हो गई है और अब तक 40,050 लोगों की मौत हो गई है। फ्रांस में 22.75 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं और 52,821 मरीजों की मौत हो चुकी है। स्पेन में इस महामारी से अब तक 16.56 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 45,511 लोगों की मौत हुई है।
ब्रिटेन में 16.47 लाख लोग संक्रमित : ब्रिटेन में अब तक करीब 16.47 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 59,148 लोगों की मौत हो चुकी है। यूरोपीय देश इटली में करीब 16.21 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 56,361 लोगों की मौत हुई है। अर्जेंटीना में कोविड-19 से अब तक 14.32 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं तथा 38,928 लोगों की मौत हो चुकी है। कोलंबिया में इस जानलेवा वायरस से अब तक करीब 13.26 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 36,934 लोगों ने जान गंवाई है। मेक्सिको में कोरोना से अब तक 11.22 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 1,06,765 लोगों की मौत हो चुकी है।
ALSO READ: महाराष्ट्र और दिल्ली तेजी से ठीक हो रहे हैं कोरोना मरीज, 7 राज्यों में बढ़े एक्टिव केसेस
जर्मनी में 10.94 लाख से अधिक संक्रमित : जर्मनी में इस वायरस की चपेट में 10.94 लाख से अधिक लोग आ चुके हैं तथा 17,177 लोगों की मौत हुई है। पोलैंड में संक्रमण के करीब 10 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं तथा 17,599 लोगों की मौत हो गई है। ईरान में इस महामारी से अब तक करीब 9.76 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 48,628 लोगों की मौत हो गई है। पेरू में इस वायरस से अब तक 9.63 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 35,966 लोगों की मौत हो चुकी है। दक्षिण अफ्रीका में 7.92 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 21,644 लोग काल के गाल में समा गए हैं। यूक्रेन में संक्रमितों की संख्या 7.65 लाख से अधिक हो गई है तथा 12,962 लोगों की मौत हो चुकी है।
तुर्की में 13,936 लोगों की मौत : तुर्की में कोरोना से अब तक करीब 6.69 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 13,936 लोगों की मौत हुई है। बेल्जियम में कोरोना से 5.79 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 16,786 लोगों की मौत हो चुकी है। इराक में संक्रमितों की संख्या 5.54 लाख से अधिक और मृतकों का आंकड़ा 12,306 तक पहुंच गया है। चिली में कोरोना से करीब 5.53 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 15,430 लोगों की मौत हुई है। इंडोनेशिया में संक्रमितों की संख्या करीब 5.44 लाख हो गई है और मृतकों का आंकड़ा 17.81 तक पहुंच गया है।
 
नीदरलैंड्स में कोरोना से 5.36 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 9,518 लोगों की मौत हुई है। चेक गणराज्य में संक्रमितों की कुल संख्या करीब 5.28 लाख हो गई है और मृतकों का आंकड़ा 8,407 तक पहुंच गया है। रोमानिया में कोरोनावायरस से 4.79 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 11,530 लोगों की मौत हुई है।
ALSO READ: कोरोना साइड इफेक्ट : घरेलू हिंसा के बढ़ते मामलों ने किया देश भर को चिंति‍त
बांग्लादेश में 4.67 लाख से ज्यादा संक्रमित : बांग्लादेश में संक्रमितों की संख्या 4.67 लाख से ज्यादा हो गई है और 6,675 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलीपींस में इस महामारी से अब तक 4.32 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं तथा 8,418 लोगों की मौत हो चुकी है। पाकिस्तान में कोरोना से अब तक करीब 4.03 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं तथा 8,166 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
कनाडा ने सऊदी अरब को पीछे छोड़ा : कनाडा ने कोरोना के मामले में सऊदी अरब को पीछे छोड़ दिया है और यहां संक्रमितों की संख्या 3.81 लाख से ज्यादा हो गई जबकि अब तक 12,229 लोगों की मौत हुई है। मोरक्को में इस महामारी से अब तक करीब 3.60 लाख लोग प्रभावित हुए हैं और 5,915 लोगों की जान जा चुकी है। सऊदी अरब में भी अब तक कोरोना से 3.57 लाख से अधिक मामले सामने आए हैं जबकि 5,907 लोगों की मौत हो चुकी हैं। इसराइल में इस महामारी से अब तक 3.38 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 2,877 लोगों की जान जा चुकी है। स्विट्जरलैंड में इस महामारी से अब तक करीब 3.31 लाख लोग प्रभावित हुए हैं और 4,940 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
कोरोना से विश्व में हुईं मौतें : कोरोनावायरस से इक्वाडोर में 13,501, बोलीविया में 8,963, मिस्र में 6,666, चीन में 4,743, ग्वाटेमाला में 4,178, पनामा में 3,098 और होंडुरास में 2,918 लोगों की मौत हो चुकी है। 
(वार्ता)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी