CoronaVirus India Update : देश में कोरोना के 15,823 नए मामले, 226 की मौत

बुधवार, 13 अक्टूबर 2021 (10:20 IST)
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 15,823 नए मामले सामने आए, 22844 लोग रिकवर हुए और 226 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर बुधवार को 3,40,01,743 हो गई। वहीं, मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.06% हो गई है। अब तक 96 करोड़ 43 लाख 79 हजार 212 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
 
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 226 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,51,189 हो गई। देश में एक्टिव मरीजों की संख्या भी कम होकर 2,07,653 रह गई, जो कुल मामलों का 0.61% है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कुल 7,247 की कमी दर्ज की गई। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.06 % हो गई है।
 
आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कुल 58,63,63,442 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 13,25,399 नमूनों की जांच मंगलवार को की गई। अभी तक कुल 3,33,42,901 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि महामारी से मृत्यु दर 1.33 प्रतिशत है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 96.43 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।
 

India reports 15,823 new #COVID19 cases, 22,844 recoveries, and 226 deaths in last 24 hrs, as per Union Health Ministry

Total cases 3,40,01,743
Active cases: 2,07,653
Total recoveries: 3,33,42,901
Death toll: 4,51,189

Total vaccination: 96,43,79,212 (50,63,845 in last 24 hrs) pic.twitter.com/jIHJ73ddDT

— ANI (@ANI) October 13, 2021
देश में 23 जून को 3 करोड़ के पार चले गए थे। 4 माह में करीब 40 लाख लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं। हालांकि इस दौरान एक्टिव मरीजों की संख्या तेजी से कम हुई और महामारी को मात देने वालों की संख्या तेजी से बढ़ी।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी