Corona से जंग के लिए गंभीर पीएम केयर्स फंड में 2 साल का वेतन देंगे

भाषा

गुरुवार, 2 अप्रैल 2020 (12:41 IST)
नई दिल्ली। क्रिकेटर से राजनीतिज्ञ बने गौतम गंभीर ने गुरुवार को कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए सांसद के तौर पर अपना 2 साल का वेतन आपात स्थिति प्रधानमंत्री नागरिक सहायता और राहत कोष (पीएम केयर्स फंड) में देने का फैसला किया।
ALSO READ: Covid-19 पूर्व भारतीय कप्तान अनिल कुंबले ने गुप्त दान दिया
पूर्वी दिल्ली से भाजपा के लोकसभा सांसद ने अपने ट्विटर पेज पर लोगों से इस महामारी से बचाव के लिए योगदान देने की अपील की।
ALSO READ: Covid-19 : रोहित ने 80 लाख रुपए का दान दिया
गंभीर ने कहा कि लोग पूछते हैं कि उनका देश उनके लिए क्या कर सकता है? असली सवाल तो यह है कि आप अपने देश के लिए क्या कर सकते हैं? मैं अपना 2 साल का वेतन पीएम केयर्स फंड में दान कर रहा हूं, आपको भी आगे आना चाहिए। गंभीर ने इससे पहले अपना 1 माह का वेतन और सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास कार्यक्रम कोष से 1 करोड़ रुपए देने का फैसला किया था।
ALSO READ: मनु भाकर ने कोविड-19 से लड़ने के लिए 1 लाख रुपए दान दिए
कोविड-19 के कारण देश में अब तक 50 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि लगभग 2,000 लोग संक्रमित हैं। विश्वभर में वायरस के कारण 40,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी