शादी के बाद दूल्हा Corona virus पॉजिटिव, दुल्हन के साथ 63 लोग क्वारंटाइन

सोमवार, 15 जून 2020 (17:12 IST)
पालघर। महाराष्ट्र के पालघर जिले में शादी के 3 दिन बाद 22 वर्षीय व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद दुल्हन के साथ शादी समारोह में शामिल होने वाले 63 लोगों को क्वारंटाइन कर दिया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
ALSO READ: अच्छी खबर : भोपाल कोरोना संक्रमित टॉप 20 शहरों की सूची से बाहर, इंदौर सातवें, मध्यप्रदेश देश में 8 वें नंबर पर
जौहर तहसीलदार संतोष शिंदे ने बताया कि वह व्यक्ति प्रयोगशाला सहायक था और उसकी जांच शादी के पहले हुई थी लेकिन जांच रिपोर्ट शादी के बाद आई। दुल्हन के साथ शादी-समारोह में शामिल होने वाले 63 लोगों को क्वारंटाइन कर दिया गया है। पालघर में अब तक कोविड-19 के कुल 1,911 मामले सामने आए हैं जिनमें से 61 लोगों की जान जा चुकी है। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी