महाराष्ट्र के मंत्री अशोक चव्हाण ने जीती Corona से जंग, अस्पताल से छुट्टी

गुरुवार, 4 जून 2020 (16:09 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र के लोक निर्माण कार्य मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण उपचार के बाद कोविड-19 से ठीक हो गए और उन्हें यहां गुरुवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
 
अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अपने घर पहुंचे जहां गर्मजोशी से उनका स्वागत किया गया। चव्हाण की जांच में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि होने के बाद उन्हें यहां 25 मई को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
 
चव्हाण के कार्यालय की ओर से बताया गया कि बीमारी से ठीक होने के बाद उन्हें गुरुवार को अस्पताल से छुट्टी दी गई। पिछले महीने चव्हाण नांदेड़ में थे जब उनकी जांच में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई थी और उन्हें उपचार के लिए मुंबई लाया गया था। वह नांदेड़ जिले की भोकर सीट से विधायक हैं। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी