Corona virus: महाराष्ट्र में संक्रमित लोगों की संख्‍या बढ़कर 63 हुई

शनिवार, 21 मार्च 2020 (11:30 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 63 पर पहुंच गई है। अधिकारियों ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 11 और लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। उन्होंने शनिवार को बताया कि इन नए 11 मामलों में से 10 मुंबई से और 1 पुणे से सामने आया है।
ALSO READ: महाराष्ट्र में Corona प्रभावितों की संख्या 50 से ज्यादा, कई शहरों में बंद
अधिकारियों ने बताया कि 7 मरीजों को मुंबई के कस्तूरबा अस्पताल और 1-1 मरीज को सैफी अस्पताल, नानावती अस्पताल और एचएन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं पुणे के मरीज को वहां के नायडू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हफ्ते की शुरुआत में कोविड-19 से ग्रसित 1 मरीज की मुंबई में मौत हो गई थी।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी