महाराष्ट्र में और बढ़ा Corona virus का प्रकोप, कुल संख्या 338 पर पहुंची

भाषा

गुरुवार, 2 अप्रैल 2020 (10:15 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र में गुरुवार को 3 और लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। इसके साथ ही राज्य में कोविड-19 के मामले बढ़कर 338 हो गए हैं। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि इन 3 लोगों में से 2 पुणे से और 1 बुलढाणा से सामने आया है।
ALSO READ: महाराष्ट्र में covid-19 के 18 नए मामले, मरीजों की तादाद 300 के पार
बुधवार तक महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 335 मामले सामने आए और 16 लोगों की मौत हो गई। मुंबई में अभी तक कोरोना वायरस से 12 लोग जान गंवा चुके हैं। राज्य की राजधानी में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या सबसे अधिक 181 है जबकि पुणे में 50 मामले दर्ज किए गए हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी