पुणे में एक दिन में Covid-19 के सर्वाधिक 1,088 नए मरीज सामने आए

सोमवार, 13 जुलाई 2020 (01:29 IST)
पुणे। महाराष्ट्र के पुणे जिले में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के एक दिन में सर्वाधिक 1,088 नए मरीज सामने आने के साथ ही इस महामारी के कुल मामले 38,502 हो गए। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी।
 
अधिकारी के अनुसार इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 39 से बढ़कर 1,075 हो गई। उन्होंने कहा, जो 1,088 नए मामले आए हैं, उनमें 559 मरीज पुणे नगर निगम क्षेत्र के हैं, जहां अब कुल 27,227 मरीज हैं।
 
उन्होंने कहा, 320 अन्य मामले पिंपरी चिंचवाड़ टाउनशिप के हैं, जहां अब 7,515 मामले हैं। ग्रामीण क्षेत्रों, सिविल अस्पताल और पुणे छावनी बोर्ड के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 3,707 हो गए हैं। अधिकारी के अनुसार 486 मरीजों को स्वस्थ होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी गई। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी