पुणे में एक महिला कोविड-19 से संक्रमित, महाराष्ट्र में संक्रमण के कुल मामले हुए 42

बुधवार, 18 मार्च 2020 (10:06 IST)
पुणे। पुणे में 28 वर्षीय एक महिला कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई है। महिला फ्रांस और नीदरलैंड्स की यात्रा पर गई थी। इसके साथ ही महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के कुल मामले 42 हो गए हैं।
ALSO READ: भारत में Corona संक्रमित लोगों की संख्या 126, महाराष्ट्र में सर्वाधिक
जिला कलेक्टर नवलकिशोर राम ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि महिला 15 मार्च को भारत लौटी थी। उसे 17 मार्च को यहां अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी