इस ऑलराउंडर के बिना श्रीलंका उतरेगी वनडे विश्वकप में, टीम की घोषित

बुधवार, 27 सितम्बर 2023 (11:17 IST)
श्रीलंका को ICC ODI World Cup विश्व कप से पहले तब करारा झटका लगा जब उसे मंगलवार को अपने स्टार स्पिनर वानिंदु हसरंगा को चोटिल होने के कारण अगले महीने से भारत में होने वाले एकदिवसीय विश्व कप के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम से बाहर करना पड़ा।लेग स्पिनर हसरंगा पिछले महीने लंका प्रीमियर लीग के प्लेऑफ मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। इस कारण वह एशिया कप में भी नहीं खेल पाए थे।

श्रीलंका ने मंगलवार को ऑलराउंडर दासुन शनाका की अगुवाई में अपनी विश्व कप टीम की घोषणा की। कुसाल मेंडिस को टीम का उप कप्तान नियुक्त किया गया है।हसरंगा ने जून जुलाई में विश्व कप क्वालीफायर में श्रीलंका को विजेता बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने केवल सात मैच में 22 विकेट लिए थे। विश्व कप में श्रीलंका को उनकी बड़ी कमी खलेगी।

श्रीलंका विश्व कप से पहले 29 सितंबर को बांग्लादेश के खिलाफ और 2 अक्टूबर को अफगानिस्तान के खिलाफ अभ्यास मैच खेलेगा। विश्व कप में वह अपने अभियान की शुरुआत 7 अक्टूबर को नयी दिल्ली में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ करेगा। (भाषा)

Sri Lanka has announced a 15-member squad for the forthcoming ODI World Cup in India.

Wanindu Hasaranga, Maheesh Theekshana, and Dilshan Madushanka are currently under scrutiny. pic.twitter.com/PTxmKKqcq4

— CricTracker (@Cricketracker) September 26, 2023
विश्व कप के लिए श्रीलंका की टीम इस प्रकार है: दासुन शनाका (कप्तान), कुसाल मेंडिस (उप-कप्तान), कुसाल परेरा, पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, दुशान हेमंथा, महीश तीक्ष्णा, डुनिथ वेललेज, कासुन राजिथा, मथीशा पथिराना , लाहिरू कुमारा, दिलशान मदुशंका। रिजर्व: चमिका करुणारत्ने।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी