इस बार दशहरे पर अपनी राशि के अनुसार बोले श्रीराम का यह नाम, करें कुछ खास उपाय

दशहरे के दिन अपनी-अपनी राशि अनुसार देवता का पूजन करने से जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता मिलती है। आइए जानें 12 राशियों के अनुसार इस दशहरे पर कैसे करें पूजन...
 
* मेष राशि के जातक श्रीराम का पूजन करें, ॐ रामभद्राय नम: मंत्र का जाप करें।
 
* वृषभ राशि के जातक हनुमानजी का पूजन करें, ॐ आञ्जनेयाय नम: मंत्र का जाप करें।
 
* मिथुन राशि के जातक राम दरबार पर बेसन के लड्डू चढ़ाएं।
 
* कर्क राशि के जातक श्रीसीता-राम को मीठा पान चढ़ाएं।
 
* सिंह राशि के जातक श्रीराम पूजन कर ॐ जनार्दनाय नम: मंत्र का जाप करें।
 
* कन्या राशि के जातक हनुमान पूजन कर 'ॐ शर्वाय नम:' मंत्र का जाप करें।
 
* तुला राशि के जातक राम दरबार पर शहद चढ़ाएं।
 
* वृश्चिक राशि के जातक हनुमानजी पर चमेली का इत्र चढ़ाएं।
 
* धनु राशि के जातक तुलसी पत्र हाथ में लेकर ॐ दान्ताय नम: का जाप करें। 
 
* मकर राशि के जातक श्रीसीता-राम पर मौली चढ़ाएं।
 
* कुंभ राशि के जातक हनुमान मंत्र ॐ वायुपुत्राय नम: का जाप करें।
 
* मीन राशि के जातक श्रीराम दरबार पर मेहंदी चढ़ाएं।

ALSO READ: कोर्ट केस हो या कर्ज का बोझ, दशहरे का यह उपाय है हर संकट का तोड़

ALSO READ: दशहरे पर क्यों खाते हैं पान, ये रहे 4 कारण ...

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी