कौन है हिंदी बोलने वाली अमेरिकी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता

शनिवार, 9 सितम्बर 2023 (13:14 IST)
Margaret MacLeod in G20 summit : अमेरिकी राष्‍ट्रपति जो बाइडन के साथ विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मार्गरेट मैक्लाउड भी G20 समिट में भाग लेने भारत आई हुई है। मैक्लाउड ने सिर्फ हिंदी समझती है बल्कि अपनी फर्राटेदार हिंदी से बरबस ही सभी का दिल जीत लेती है।
 
उन्होंने हिंदी में कहा कि भारत और अमेरिका दुनिया के पुराने लोकतांत्रिक देश हैं। जी-20 दुनिया की 85 फीसदी जीडीपी का नेतृत्व करता है। हम भारत के साथ काम करने को तैयार हैं। वे समिट के लिए की गई दिल्ली की सजावट से खासी प्रभावित नजर आई।
 
मार्गरेट ने कहा कि जी-20 में हम कई वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगे। भारत और अमेरिका उभरती टेक्नोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, शिक्षा अन्य सहित कई क्षेत्रों में साझेदारी साझा करते हैं। भारत के युवाओं में गजब एनर्जी है। भारतीय युवाओं की महत्वाकांक्षा को देखने के बाद अमेरिका भारत के साथ काम करना चाहता है।
 

#WATCH | G 20 in India | On US-India bilateral meeting, Margaret MacLeod, US State Department's Spokesperson says "We will have discussions on several issues. India and the US share a partnership in several sectors including critical emerging technologies, Artificial… pic.twitter.com/FqDgzOz26I

— ANI (@ANI) September 8, 2023
विदेश मंत्रालय में आने के बाद मार्गरेट दिल्ली में अपनी सेवाएं दे चुकी है। मुखर्जी नगर में रहकर उन्होंने हिंदी बोलना सीखा। इसके लिए काफी मेहनत की। अब वे हिंदी भाषियों से हिंदी में बातचीत करती है। 
Edited by : Nrapendra Gupta  

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी