Shri Ganesh visarjan 2019 : श्री गणेश को कर रहे हैं बिदा तो यह 1 मंत्र जरूर बोलें

श्री गणेश विसर्जन से पूर्व स्थापित गणेश प्रतिमा का संकल्प मंत्र के बाद षोड़शोपचार पूजन-आरती करें। गणेशजी की मूर्ति पर सिंदूर चढ़ाएं। मंत्र बोलते हुए 21 दूर्वा-दल चढ़ाएं। 21 लड्डुओं का भोग लगाएं। इनमें से 5 लड्डू मूर्ति के पास चढ़ाएं और 5 ब्राह्मण को प्रदान कर दें। शेष लड्डू प्रसाद के रूप में बांट दें। पूजन के समय यह मंत्र बोलें-
 
ॐ गं गणपतये नम:
 
दूर्वा-दल चढ़ाते समय यह मंत्र बोलें 
 
गणेशजी को 21 दूर्वादल चढ़ाई जाती है। दो दूर्वा-दल नीचे लिखे नाममंत्रों के साथ चढ़ाएं। 
 
ॐ गणाधिपाय नम:    
 
ॐ उमापुत्राय नम:
 
ॐ विघ्ननाशनाय नम:    
 
ॐ विनायकाय नम:
 
ॐ ईशपुत्राय नम:    
 
ॐ सर्वसिद्धप्रदाय नम:
 
ॐ एकदन्ताय नम:    
 
ॐ  इभवक्त्राय नम:
 
ॐ मूषकवाहनाय नम:    
 
ॐ कुमारगुरवे नम:    
 
इसके बाद श्रीगणेश की आरती उतारें और विसर्जन स्थल पर ले जाकर पुन: एक बार आरती करें व गणेश प्रतिमा जल में विसर्जित कर दें और यह मंत्र बोलें-
 
यान्तु देवगणा: सर्वे पूजामादाय मामकीम्।
इष्टकामसमृद्धयर्थं पुनर्अपि पुनरागमनाय च ॥
 
यदि नदी या तालाब से थोड़ा जल लेकर गणेश प्रतिमा पर चढ़ा दिया जाए तो यह भी विधिवत विसर्जन ही माना जाएगा, ऐसा धर्म ग्रंथों में उल्लेख है।

ALSO READ: गणेश विसर्जन शुभ मुहूर्त 2019 : यहां मिलेंगे आपको सबसे अच्छे चौघड़िया मुहूर्त

ALSO READ: Ganesh Utsav 2019 : श्री गणेश को कैसे करें बिदा, जानिए सरल और सही विधि

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी