गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजन की विधि

Govardhan puja 2023: कार्तिक शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा के दिन गोवर्धन पूजा होती है। दिवाली के बाद गोवर्धन पूजा और अन्नकूट महोत्सव मनाया जाता है। इस दिन घर और मंदिरों में विविध प्रकार की खाद्य सामग्रियों से भगवान को भोग लगाया जाता है और गोवर्धन की पूजा और परिक्रमा की जाती है। आओ जानते हैं शुभ मुहूर्त और पूजा की विधि।
 
गोवर्धन पूजा और अन्नकूट महोत्सव 2023 के शुभ मुहूर्त 
 
प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ- 13 नवम्बर 2023 को दोपहर 02:56 से प्रारंभ।
प्रतिपदा तिथि समाप्त- 14 नवम्बर 2023 को दोपहर 02:36 को समाप्त।
कब है गोवर्धन पूजा- उदया तिथि के मान से यह उत्सव 14 नवंबर 2023 को मनाएंगे।
 
गोवर्धन पूजा का प्रातःकाल मुहूर्त:- सुबह 06:43 से 08:52 तक।
  1. अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:44 से 12:27 तक।
  2. विजय मुहूर्त : दोपहर 01:53 से 02:36 तक।
  3. गोधूलि मुहूर्त : शाम 05:28 से 05:55 तक।
  4. अमृत काल : शाम 05:00 से 06:36 तक।
  5. नोट: स्थानीय समय अनुसार मुहूर्त के समय में घट-बढ़ रहती है।
गोवर्धन पूजा विधि | Govardhan Puja vidhi

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी