मोदी नहीं इनके 'जादू' से गुजरात में खिलेगा कमल

बुधवार, 1 नवंबर 2017 (10:13 IST)
अहमदाबाद। गुजरात चुनाव को लेकर भाजपा ने कमर कस ली है। पिछले चुनावों में जहां नरेन्द्र मोदी ने थ्रीडी सभाओं के जरिए भीड़ को लुभाया था, वहीं इस बार लोगों को आकर्षित करने के लिए जादूगरों का सहारा लिया जाएगा।
 
खबरियों की मानें तो भाजपा नागपुर के 50 जादूगरों को अपने प्रचार का जिम्मा सौंपेंगी। ये जादूगर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, मंत्री और राष्ट्रीय नेताओं की सभाओं से पहले कमल‍ खिलाने से जादू का खेल दिखाएंगे। जाने-माने जादूगर एस. लाल चुनाव प्रचार में भीड़ को जुटाएंगे।  अब देखना यह है कि इन चुनावों में जादूगरों की जादूगरी भाजपा के लिए कमाल दिखा पाएगी या फिर मोदी का ही जादू सबके सिर चढ़कर बोलेगा।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी