गर्मी में रहती है नाक से खून बहने की शिकायत तो खाएं मिश्री

आमतौर पर लोग भोजन के बाद मिश्री और सौंफ खाते हैं क्योंकि ये एक अच्छे माउथ फ्रेशनर का काम करता है। वैसे केवल मिश्री खाना भी सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचाता है। आइए, आपको बताते हैं सिर्फ मिश्री खाने के 5 बेहतरीन फायदे -
 
1.अगर आपको खांसी-जुकाम हो जाएं, तो मिश्री के पाउडर में काली मिर्च का पाउडर और घी मिलाकर मिश्रण तैयार कर लें, और रात के समय इसका सेवन करें। ऐसा करने से आपको खांसी में आराम मिलेगा।
 
2.अगर आप नियमित तौर पर मिश्री का सेवन करेंगे तो शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर तो बढ़ेगा ही, साथ ही रक्त संचार भी बेहतर बना रहता है। 
 
3.मिश्री का सेवन सौंफ के साथ करने से पाचन बेहतर होता है, जो भोजन को आसानी पचाने में मदद करता है।
 
4.मिश्री खाने से न केवल मुंह का स्वाद बढ़ता है बल्कि ये एक एनर्जी बूस्टर भी है। इसके सेवन से मूड भी अच्छा रहता है।
 
5. जिन लोगों को नाक से खून आने की समस्या रहती है, तो उन्हें भी मिश्री खाते ही नाक से खून आने की समस्या में राहत हो जाती है। हालांकि, यह समस्या गर्मी के मौसम में होती है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी