सावधान, आंखों की समस्या भी हो सकती है आंख फड़कने का कारण

आपने कई लोगों को आंख फड़कने को किसी शुभ या अशुभ बात से जोड़ते देखा व सुना होगा। अगर आपको भी इस बात पर दुवाधा रहती हैं कि आंख क्यों फड़कती है? तो आइए, आज हम आपको आंख फड़कने के 5 असल कारण बताते हैं - 
 
1 आंखों की समस्या - आंखों में मांस पेशियों से संबंधित समस्या होने पर भी आंख फड़क सकती है। अगर लंबे समय से आपकी आंख फड़क रही है, तो एक बार आंखों की जांच जरूर करवा लें। हो सकता है आपको चश्मा लगाने की जरूरत हो या आपके चश्मे का नंबर बलने वाला हो।
 
2 तनाव - तनाव के कारण भी आपकी आंख फड़क सकती है। खास तौर से जब तनाव के कारण आप चैन से सो नहीं पाते और आपकी नींद पूरी नहीं होती, तब आंख फड़कने की समस्या हो सकती है।

ALSO READ: पेट में हो जाए कीड़े, तो रोजाना खाएं सेब... होंगे ये फायदे
 
3 थकान - अत्यधिक थकान होने पर आंखों में भी समस्याएं होती हैं। इसके अलावा आंखों में थकान या कम्यूटर, लैपटॉप पर ज्यादा देर काम करते रहने से भी यह समस्या हो सकती है। इसके लिए आंखों को आराम देना जरूरी है।
 
4 सूखापन - आंखों में सूखापन होने पर भी आंख फड़कने की समस्या होती है। इसके अलावा आंखों में एलर्जी, पानी आना, खुजली आदि समस्या होने पर भी ऐसा हो सकता है।
 
5 पोषण - शरीर में मैग्नीशियम की कमी होने पर आंख फड़कने की समस्या पैदा सकती है। इसके अलवा अत्यधिक कैफीन का शराब का सेवन र्भी इस समस्या को जन्म देता है।

ALSO READ: मानसून में बच्चों को बीमार होने से ऐसे बचाएं, बरतें 5 सावधानियां

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी