खतरनाक हैं स्मार्टफान से होने वाले ये 5 नुकसान, जो वैज्ञानिक भी बता रहे हैं

इलेक्ट्रॉनिक और स्मार्ट चीजें जीवन को आसान तो बनाती हैं, लेकिन साथ ही कुछ नुकसान भी देकर जाती हैं। 
स्मार्टफोन का ज्यादा उपयोग नुकसानदायक है, यह तो लगभग सभी जानते हैं, लेकिन वे शायद ये नहीं जानते कि ये नुकसान हद से ज्यादा खतरनाक या यूं कहें घातक हो सकते हैं। जानिए आखिर क्यों स्मार्टफोन है नुकसानदायक, और कौन से नुकसान इससे हो सकते हैं -  
 
1 वैज्ञानिकों ने पता लगाया है कि स्मार्टफोन, लैपटॉप और कम्प्यूटर से निकलने वाली आर्टिफिशल रौशनी आपकी नींद को प्रभावित करती है।
 
2 इतना ही नहीं ये काफी हद तक आपको माइग्रेन, अनिद्रा, जेट लैग और कर्काडियन रिदम यानी बॉडी क्लॉक से जुड़ी बीमारियों का शिकार भी बना देती हैं।
 
3 चूंकि ये रौशनी आंखों पर सीधा प्रभाव डालती है, इसलिए आंखों की क्षमता को तेजी से कम करती हैं और इससे संबंधित समस्याओं को बढ़ा देती हैं।  
 
अमेरिका के साल्क इंस्टिट्यूट के वैज्ञानिकों के अनुसार हमारे बॉडी क्लॉक को तय करने में सक्षम आंखों की कुछ कोशिकाएं जब देर रात आर्टिफिशल लाइट के संपर्क में आती हैं तो हमारा आंतरिक समय चक्र प्रभावित हो जाता है, और स्वास्थ्य संबंधी कई परेशानियां शुरु हो जाती हैं। 
 
5 अनुसंधानकर्ताओं के मुताबिक इन विकारों को कैंसर, मोटापा, इंसुलिन के प्रति प्रतिरोध, मेटाबॉलिज्म सिंड्रोम और कई अन्य बीमारियों से जोड़ कर देखा जाता रहा है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी