Water Chestnut Benefits : सिंघाड़े खाकर करें डायबिटीज सहित अन्‍य बीमारियों की छुट्टी

गुरुवार, 11 नवंबर 2021 (17:33 IST)
डायबिटीज के मरीजों को शुगर कंट्रोल करना बेहद जरूरी होता है। इसके साइड इफैक्ट्स बेहद खतरनाक होते हैं। हार्ट अटैक, किडनी फेल होने का खतरा, आंखों की रोशनी चले जाना,ब्रेन हेमरेज जैसी समस्या घर कर सकती है। ठंड के मौसम में भी कई गरमा-गरम मीठे पकवान बनते हैं जिन्हें देखकर खाने का मन होता है। लेकिन इन सबकी जग आप सिंघाड़े का सेवन भी कर सकते हैं। जी हां, वह भी हल्के मीठे होते हैं लेकिन उससे डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए वह लाभदायक है। प्रतिदिन इसका सेवन करने से डायबिटीज को कंट्रोल किया जा सकता है आइए जानते हैं कैसे -

सिंघाड़े के फायदे -

सिंघाड़े में बड़ी मात्रा में पोटेशियम होता है जो सोडियम के स्‍तर को कम करता है। जिससे ब्लड प्रेशर कम होता है। साथ ही बेड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में भी मदद करता है। सिंघाड़े में विटामिन ए, सी, सिट्रिक एसिड, फास्फोरस, मैंगनीज, कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है।  

जानें सिंघाड़े या उसके आटे का सेवन किस तरह करें -

- ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए सिंघाड़े खाना चाहिए। इन्‍हें अच्‍छे धोकर थोड़ा उबाल लें। इसके बाद खाएं। साथ ही एसिडिटी, अपच की समस्या में भी आराम मिलेगा। सिंघाड़ के साथ ही इसके आटे का सेवन भी कर सकते हैं। उसके लिए आप राब बना सकते हैं। या दूध में भी उबाल कर पी सकते हैं। गेहूं की रोटी की बजाए सिंघाड़े के आटे की रोटी का सेवन कर सकते हैं। सिंघाड़े के आटे का सेवन करने के और भी कई सारे फायदे है।

- अनिद्रा की समस्या दूर होना - जी हां अगर आपको नींद नहीं आ रही है तो ठंड में सिंघाड़े का सेवन करें। इससे धीरे-धीरे अनिद्रा की समस्या दूर हो जाएगी।

- पेट की दिक्कत होने पर आपकी दिनचर्या भी बिगड़ जाती है। भूख नहीं लगना, रूक-रूक कर पेट दुखना, गैस बनना या अधिक भूख लगना। इन सभी पेट संबंधी समस्या में आराम मिलता है।

- सिंघाड़ा सीजनल फल है। यह ठंड के मौसम में ही आता है। डॉक्टर भी इम्‍यूनिटी बूस्‍ट करने के लिए सीजनल फूड खाने की सलाह देते हैं। इसका सेवन करने से कमजोरी दूर होती है। इसमें मौजूद कैल्शियम की मात्रा दांतों और हड्डियों को मजबूत बनाता है।

अगर आपको डायबिटीज बहुत ज्यादा है तो डॉक्टर की सलाह से ही सेवन करें। क्‍योंकि इसमें ग्लूकोज पाया जाता है। लेकिन मीठा खाने की चाह रखते हैं तो सिंघाड़े का सेवन कर सकते हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी