जमीन पर कदम रखते ही जोड़ों में होता है दर्द? इन 4 बातों का रखें ध्यान

Joint Stiffness Remedy : जब हमारी उम्र बढ़ती है, तो हमारे लाइफस्टाइल और खराब खानपान के कारण हड्डियों संबंधित बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। अक्सर हम जोड़ों के दर्द (Joint Pain) को गंभीरता से नहीं लेते, लेकिन अगर हम समय पर इसके कारणों को समझें, तो भविष्य में किसी गंभीर बीमारी से बच सकते हैं। ALSO READ: सुबह उठते ही शरीर में महसूस होती है अकड़न? ये हो सकते हैं कारण

जोड़ों में दर्द, कई गंभीर बीमारियों का संकेत हो सकता है, जिसे अनदेखा करना परेशानी बढ़ा सकती है। जोड़ों में अकड़न के कई प्रमुख कारण हो सकते हैं और इसके कारण अन्य बिमारियों का खतरा बढ़ सकता है।
 
वर्तमान में सर्दियों का मौसम जारी है और इसे नज़रंदाज़ नहीं करना चाहिए। इस मौसम में जोड़ों के दर्द से परेशान लोगों के लिए परेशानी और भी बढ़ जाती है। गठिया और पैरों में दर्द से परेशान लोगों की समस्याएं इस मौसम में अधिक हो जाती हैं। कभी-कभी जोड़ों में दर्द और सूजन के कारण कदम रखना भी मुश्किल हो जाता है।

इसलिए, यह ज़रूरी है कि आप इस बात का ध्यान रखें ताकि ऐसे मौसम के साथ इन समस्याओं का सामना करना और भी मुश्किल न हो जाए। कुछ छोटी-छोटी प्रयासों से आपको बहुत आराम मिल सकता है। आइए जानते हैं इन Joint Pain Tips के बारे में...
1. हीट पैड से करें सिकाई : वर्तमान में बाजार में कई ऐसे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस मौजूद हैं, जिनका उपयोग करके आप जोड़ों को सिकाई कर सकते हैं और इससे आपको आराम मिलेगा। आप हीटिंग पैड, गर्म पानी की बोतल या गर्म तौलिया भी उपयोग कर सकते हैं। इससे जोड़ों की कटी जकड़न कम होगी और रक्त संचार बढ़ेगा। आप मसाजर का उपयोग भी कर सकते हैं।
 
2. हलकी एक्सरसाइज करें : जोड़ों की जकड़न को दूर करने के लिए आपको नियमित रूप से हल्की व्यायाम करना चाहिए। थोड़ी देर की वॉकिंग या योगा आपके लिए कारगर साबित हो सकता है। यदि आपके जोड़ों में दर्द है, तो कभी भी अधिक इंटेंस या हैवी एक्सरसाइज न करें।
 
3. शरीर को रखें गर्म : जोड़ों की जकड़न से बचने के लिए हमेशा अपने शरीर को गर्म रखने का प्रयास करें। हमेशा गर्म कपड़े पहनें, लेकिन ये ज्यादा टाइट नहीं होने चाहिए। क्योंकि ज्यादा टाइट कपड़े पहनने से आपका ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित हो सकता है, जिससे परेशानियां बढ़ सकती हैं।
 
4. एक्टिव रहने की कोशिश करें : सर्दियों के मौसम में लोग आमतौर पर कम गतिविधि करने लगते हैं। रजाई में घंटों बैठकर आराम का आनंद लिया जाता है। लेकिन ऐसा करने से आपके जोड़ों में जकड़न हो सकती है। इसलिए, हर थोड़ी देर में आराम के ब्रेक लें। अपने शरीर को स्ट्रेच करें और हल्की वॉक करें। सबसे अच्छा है कि आप अपने दैनिक कार्यों को खुद पूरे करने का प्रयास करें।
ALSO READ: अनंतमूल का पौधा इन 5 रोगों के लिए है फायदेमंद

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी