वर्ल्ड हार्ट डे 2023: विश्‍व हृदय दिवस 2023 की थीम और महत्व जानें World Heart Day

Vishv hrday divas 2023: हर साल 29 सितंबर को विश्‍व हृदय दिवस मनाया जाता है, जिसका मुख्‍य उद्देश्‍य है लोगों को हृदय/हार्ट की सेहत के प्रति जागरूक करना है। यह एक वैश्विक अभियान है। इस दिन की शुरुआत साल 2000 से हुई थी।

सबसे पहले विश्‍व हृदय दिवस 24 सितंबर 2000 को मनाया गया था। आजकल बदलते समय में सबसे अधिक हार्ट अटैक का खतरा युवा वर्ग पर मंडरा रहा है तथा युवा इसकी चपेट में आकर अपनी जान गंवा रहे हैं। 
 
जब तक धड़कन है तब तक जिंदगी है, इसलिए हर इंसान को दिल का हद से ज्यादा ख्‍याल रखना जरूरी होता है। एक शोध के मुताबिक हर साल औसतन 17 मिलियन से अधिक लोगों की जान सिर्फ हृदयघात से हो जाती है। 

अत: वर्ल्‍ड हार्ट फेडरेशन के अनुसार पहले इसे सितंबर माह के अंतिम रविवार को मनाया जाता था, लेकिन 2014 में बदलाव कर 29 सितंबर इस की तारीख तय की गई। हार्ट से मौत का संबंध मुख्‍य रूप से गलत आहार, तंबाकू, शराब का सेवन, अधिक टेंशन जैसी कई वजह है, जिसके कारण हृदयघात से मौत होती है।
 
विश्‍व ह्रदय दिवस 2023 की थीम : (World Heart Day Theme 2023)
 
इस बार वर्ष 2023 की थीम काफी खास है। वर्ल्‍ड हार्ट फेडरेशन (WHF) के अनुसार हर साल विश्‍व ह्रदय दिवस पर एक विशेष थीम निर्धारित की जाती है। और इस वर्ष विश्‍व ह्रदय दिवस 2023 की थीम 'हर दिल के लिए दिल का उपयोग करें' (Use Heart for Every Heart) रखी गई है।

इस थीम के जरिए लोगों को हृदय रोगों के बारे में जागरूक करना, तथा चेतावनी और संकेतों के जरिए इस बीमारी से बचने के लिए तत्काल कदम उठाने की सीख देना है। अत: इसके लिए विश्व स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करके यह दिन मनाया जाता है। जिसके अनुसार जागरूकता कार्यक्रम और एक्टिविटी का आयोजन किया जाता है। 

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। वेबदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ALSO READ: World Heart Day: कब है विश्‍व हृदय दिवस, दिल को तंदुरुस्त रखना हो तो अपनाएं ये 10 खास बातें

ALSO READ: World Alzheimer's Day: आज विश्व अल्जाइमर दिवस, जानें कारण, लक्षण, बचाव के उपाय

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी