होली पर रखें यह विशेष साव‍धानियां

यदि हम निम्नलिखित बातों पर ध्यान दें तो हम अपनी त्वचा और आंखों को किसी भी प्रकार के नुकसान से बचा सकते हैं-

- बच्चों को सादे पानी से खेलने दें पर गुब्बारे का प्रयोग न करने दें।

- पक्के व केमिकल से बने रंगों के बजाए प्राकृतिक रंगों का प्रयोग करें।

FILE


- होली खेलने से पहले त्वचा पर कोई क्रीम या नारियल तेल का इस्तमाल करें।

- आंखों में रंग जाने पर तुरंत साफ पानी से आंखें धोएं। आंखों में चिनमिनाहट हो रही हो तो डॉक्टर को दिखाएं।


FILE


- यदि गुब्बारा लगने से आंखों से खून आने लगे, तो सूती कपड़े से आंख ढंकें और तुरंत आंखों के डॉक्टर को दिखाएं।
- हरे रंग में कॉपर सल्फेट पाया जाता है और इसके इस्तेमाल से आंखों में एलर्जी, सूजन और अंधापन आ सकता है।


- सिल्वर कलर में एल्युमीनियम ब्रोमाइड होता है। इसके इस्तमाल से त्वचा कैंसर होने का खतरा हो सकता है।
- काले रंग में लेड ऑक्साइड होता है जो किडनी को प्रभावित करता है।

इसलिए हमारी यही सलाह है कि आप इस होली पर वानस्पतिक रंगों का प्रयोग करें और होली खेलने का आनन्द भी बरकरार रखें

वेबदुनिया पर पढ़ें