तेजी से करना है वजन कम, तो डाइट में शामिल करें विटामिन-सी रिच फूड

क्या आप दूसरों के मुकाबले तेजी से वजन कम करना चाहते हैं? अगर हां तो केवल एक्सरसाइज करना ही काफी नहीं है बल्कि आपको अपनी डाइट में ऐसा आहार शामिल करना चाहिए, जो विटामिन-सी से भरपूर हो। जी हां, ऐसा सिर्फ हम नहीं कह रहे बल्कि एक स्टडी में पाया गया है। तो आइए, हम आपको बताए विटामिन-सी रिच फूड कौन से होते हैं -
 
1 शिमला मिर्च -
शिमला मिर्च में कई जरूरी विटामिन्स, एंटीऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स पाए जाते हैं। ये न्यूट्रिएंट्स कई बीमारियों को दूर करने के साथ वजन भी कम करने में मदद करते हैं।

ALSO READ: 'आलू के जूस' से मिलेंगे ऐसे आश्चर्यजनक फायदे कि तुरंत शुरू कर देंगे पीना
 
2 पपीता -
पपीता पाचन को दुरुस्त रखकर लिवर को डीटॉक्सीफाई करता है। साथ ही इसमें फाइबर के अलावा विटामिन-ए और विटामिन-सी भी भरपूर मात्रा में मौजूद होता हैं।
 
3 स्ट्रॉबेरीज -
स्ट्रॉबेरीज में भी विटामिन और फाइबर की भरमार होती है। दरअसल, फाइबर के सेवन से भूख कम लगती है जिससे आप अनहेल्दी और अत्यधिक खाने से बच जाते हैं, जिससे आपको वजन कम करने में मदद मिलती है।

ALSO READ: जानिए, सोयाबीन का नियमित सेवन क्यों सेहत के लिए है वरदान
 
4 किवी -
वजन कम करने के लिए किवी को सुपरफूड में शुमार किया जाता है। इसमें फाइबर, विटामिन्स और कई न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं। इसके सेवन से शरीर को एनर्जी मिलती है और वजन भी कम होने में मदद मिलती है।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी