हाथ पर मच्छर ने काट लिया : फेसबुक का यह जोक ठहाकेदार है...

एक लड़की ने फेसबुक पर स्टेटस डाला,
 
हाथ पर मच्छर ने काट लिया
 
इस पर आए लड़कों के कमेंट्स- 
 
लड़का 1 : ओह माई गॉड! तुम ठीक तो हो ना, सनशाइन?
 
लड़का 2 : मैं उस कमीने मच्छर का खून पी जाऊंगा।
 
लड़का 3 : ऐसे मच्छरों को तो पैदा होने का हक ही नहीं होना चाहिए।
 
लड़का 4 : तुम मुझे उसका पता बताओ, मैं देखता हूं उसे..
 
लड़का 5 : प्लीज बेबी, अपना ख्याल रखा करो..
 
लड़का 6 : मैं अभी आता हूं घर, प्लीज हॉस्पिटल चलो…इंफेक्शन हो सकता है।
 
लड़का 7 : वो मच्छर पैदा होते ही क्यों नहीं मर गया.
.
अब लड़के ने यही स्टेटस फेसबुक पर डाला,
 
हाथ पर मच्छर ने काट लिया...
 
इस पर आए कमेंट्स…
 
लड़का 1 : क्यों बे, नाली के पास सो रहा था क्या?
 
लड़का 2 : साले तू भी उसको काट लेता,हिसाब बराबर?
 
लड़का 3 : रजाई ओढ़कर सोया कर बेवकूफ आदमी
 
लड़का 4 : फटी मच्छरदानी में सोएगा तो यही होगा।
 
लडका 5 : कछुआ छाप जलाया कर भिखारी.....

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी