जबरदस्त इंटरव्यू : शर्तिया पेट दुखने लगेगा हंस-हंस कर जोक पढ़कर

एक टी.वी. पत्रकार एक किसान का इंटरव्यू ले रहा था...
 
पत्रकार : आप बैल को क्या खिलाते हैं?
 
किसान : काले वाले को या सफेद वाले को?
 
पत्रकार : सफेद वाले को !
 
किसान : घास !!
 
पत्रकार : और काले को?
 
किसान : उसे भी घास !!
 
पत्रकार : आप इन बैलों को बांधते कहां हो?
 
किसान : काले को या सफेद को?
 
पत्रकार : सफेद को !
 
किसान : बाहर के कमरे में!
 
पत्रकार : और काले को?
 
किसान : उसे भी बाहर के कमरे में !
 
पत्रकार : और इन्हें नहलाते कैसे हो?
 
किसान : किसे! काले वाले को या सफेद वाले को?
 
पत्रकार : काले को!"
 
किसान : जी पानी से।
 
पत्रकार : और सफेद को?
 
किसान : जी उसे भी पानी से!
 
पत्रकार का गुस्सा सातवें आसमान पर !!
 
बोला : कमीने ! जब दोनों के साथ सब कुछ एक जैसा करता है, तो मुझसे बार-बार क्यों पूछता है..काला या सफ़ेद??"
 
किसान : क्योंकि काला बैल मेरा हैं।
 
पत्रकार : और सफेद बैल?
 
किसान : वो भी मेरा हैं !!
 
पत्रकार बेहोश...
 
उसे होश आने पर  किसान बोला : अब पता चला कमीने! जब तुम मीडिया वाले एक ही समाचार को सारा दिन घुमा फिरा के दिखाते हो, हम भी ऐसे ही दुखी होते हैं। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी