रक्षाबंधन जोक्स : पढ़ें 3 मजेदार-चटपटे चुटकुले...

भाई-बहन के पावन त्योहार रक्षाबंधन पर फर्जी भाइयों के लिए मजेदार 3 चुटकुले।  प्रेमी-प्रेमिका और राखी बंधवाने से बचने वाले भाइयों के लिए ये एक उपहार है। आप भी  पढ़िए और मुस्कुराइए...
 
* फर्जी भाई 

प्रेमिका (अपने मनचले प्रेमी से) - ना पिताजी की मार से, 
...ना मां की फटकार से, 
...ना जूतों की बौछार से। 
तुम्हारे जैसे लोग सुधरेंगे रक्षाबंधन के त्योहार से... । 
 
******** 
 
2. राखी, गर्लफ्रेंड और ब्रेकअप    
 
रमन (अपने दोस्त से)- इस बार मैं राखी पर गांव से दूर जा रहा हूं।     
   
दोस्त- क्यों, क्या हुआ? कल तक तो तू मना कर रहा था।      
     
रमन- हां यार, पर कल ही मेरा अपनी गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप हो गया था। अब वह राखी लेकर  मेरे पीछे पड़ी है। 

******** 
ALSO READ: राखी के त्योहार पर हिन्दी चुटकुला : सिंदूर और राखी

3. राखी जोक : भाई-बहन हैं
 
रमन (रास्ते से जा रही लड़की को देखते हुए अपने दोस्त से बोला)- जब भी किसी खूबसूरत  लड़की को किसी लड़के के साथ देखता हूं तो दिल पर हाथ रखकर खुद को तसल्ली देता हूं  कि...   
     
दोस्त (बीच में ही बोल पड़ा)- भाई-बहन हैं। 
 
******** 

ALSO READ: चटपटा चुटकुला : राखी के फॉर्म
 

वेबदुनिया पर पढ़ें