5 मजेदार चुटकुले वेलेंटाइन डे के लिए, आप भी पढ़ें...

वेलेंटाइन डे की तैयारी
 
वेलेंटाइन डे से एक दिन पहले रमन ने पूछा- ऐ भाई, वैलेंटाइन की पूरी तैयारी हो गई कि नहीं?
 
चमन- भाई, मेरी तो पूरी तैयारी है, बस लड़की पटाना बाकी है।
 
****** 
 
वेलेंटाइन डे की शॉपिंग
 
रमन और चमन
 
रमन- भाई कहां हो?
 
चमन- भाई, वेलेंटाइन की शॉपिंग करने आया हूं।
 
रमन- अच्छा, फिर क्या-क्या खरीदा?
 
चमन- दो हॉकी और भगवा कुर्ता।
 
****** 
 
रोमांटिक जोक : दिल तो बच्चा है जी
 
एक लड़की रोज चुपके-चुपके एक लड़के से मिला करती थी।
 
रमन (लड़के) ने कहा- मुझे अपना दिल दो ना।
 
लड़की ने जवाब दिया- कल दूंगी।
 
अगले दिन लड़की ने कहा- ये लो बच्चा।
 
रमन बोला- अरे, ये क्या? ये तो बच्चा है?
 
लड़की ने मुस्कुराकर जवाब दिया- दिल तो बच्चा है जी। 
 
****** 
 
शादीशुदा महिलाओं के लिए वेलेंटाइन जोक : नजर हटी सौतन पटी
 
जनहित में जारी- सभी शादीशुदा महिलाओं से अनुरोध है कि वे कृपया 14 फरवरी तक अपने पतियों पर विशेष नजर रखें। 
 
नहीं तो 'नजर हटी सौतन पटी।' 
 
****** 
 
रोमांटिक अंदाज
 
एक लड़का रोमांटिक अंदाज में अपनी प्रेमिका से बोला- 
 
देखो डार्लिंग, मैं तुम्हारी जुल्फों के लिए क्या लाया हूं...?
 
प्रेमिका- सो स्वीट, तुम बहुत अच्छे हो। वैसे क्या लाए हो...? 
 
लड़के ने कहा- जूं निकालने वाली कंघी। 
 
****** 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी