Holi 2024: 24 या 25 मार्च, होली की तारीख को लेकर कंफ्यूजन करें दूर, जानें

Holi 2024 date time : होली के त्योहार को मनाए जाने को लेकर कंफ्यूज हैं तो अपना कंफ्यूजन दूर करें और जानें कि होली की तिथि कब से प्रारंभ होगी। भद्रा काल के कारण होलिका दहन कब होगा और चंद्र ग्रहण के कारण होली कब मनाई जाएगी। इसके बाद रंग पंचमी कब रहेगी।
ALSO READ: lunar eclipse on Holi 2024: होली पर चंद्र ग्रहण का साया, 4 राशियों को बचकर रहना होगा
17 मार्च से होलाष्टक:-
होलाष्टक 17 मार्च से प्रारंभ होगा और यह 24 मार्च 2024 को समाप्त होगा। प्रहलाद को 8 दिनों तक कठिन यातनाएं झेलना पड़ी थी। इसके बाद होलिका दहन हुआ था। इन आठ दिनों में सभी मांगलिक कार्य बंद रहते हैं।
 
24 मार्च को होलिका दहन:-
होलिका दहन पूर्णिमा तिथि की रात को होता है।
पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ- 24 मार्च 2024 को सुबह 09:54 बजे से।
पूर्णिमा तिथि समाप्त- 25 मार्च 2024 को दोपहर 12:29 बजे तक।
चूंकि होलिका दहन रात में होता है इसलिए 24 की रात को दहन और 25 को होली मनाई जाएगी।
ALSO READ: 100 साल बाद होली पर चंद्र ग्रहण का साया, 5 राशियों की करियर, नौकरी और व्यापार में होगी उन्नति
होलिका दहन मुहूर्त- 24 मार्च को सुबह 09.54 से रात्रि 11 बजकर 13 तक भद्राकाल रहेगा। इसके बाद 11:13 से 12:27 के बीच होलिका दहन किया जा सकता है।
Chandra Grahan
25 मार्च को रंगवाली होली :-
25 मार्च 2024 को सुबह 10:24 से दोपहर 03:01 तक उपच्छाया चंद्र ग्रहण का काल रहेगा। 
चूंकि यह चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा तो इसका सूतकाल भी मान्य नहीं होगा।
होली का त्योहार मनाए जाने में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं है।
 
30 मार्च को रंग पंचमी:-
पंचमी तिथि प्रारम्भ- 29 मार्च 2024 को रात्रि 08:20 बजे।
पंचमी तिथि समाप्त- 30 मार्च 2024 को रात्रि 09:13 बजे।
ALSO READ: चंद्र ग्रहण का प्रभाव किन राशियों पर शुभ और किन पर अशुभ रहेगा?
रंगपंचमी के दिन का शुभ मुहूर्त:-
अमृत काल : सुबह 11:02 से दोपहर 12:43 तक।
अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12:06 से 12:56 तक।
विजय मुहूर्त- दोपहर 02:35 से 03:24 तक।
गोधूलि मुहूर्त- शाम 06:40 से 07:04 तक।
रवि योग : रात्रि 10:03 से 31 मार्च सुब 06:20 तक।
निशिथ काल : मध्यरात्रि 12:07 से 12:54 तक (मार्च 31)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी