मां लक्ष्मी दिवाली पर ही नहीं होली पर भी देती हैं अपार धन का वरदान, जानिए कैसे

इस होली पर सरसों के हवन से मां लक्ष्मी को करें प्रसन्न 
 
यदि आप चाहें तो रंगों के त्योहार होली पर आपकी किस्मत चमक सकती है। लक्ष्मी की बारिश और सुख-समृद्धि कब आपके जीवन में प्रवेश करेगी, यह आपको पता भी नहीं चलेगा।

यह सब मुमकिन होगा 'पीली सरसों' के जरिए। इसके लिए आपको होलिका दहन पर पीली सरसों से हवन करना होगा। ऐसा करने पर आपकी हर शुभ मनोकामना पूरी होगी।
 
जी हां, दीपावली के त्योहार की तरह होली में भी आप माता लक्ष्मी को प्रसन्न कर सकते हैं।
 
 होलिका दहन के वक्त सभी राशियों के व्यक्ति पीली सरसों से हवन करें तो वे वर्षभर प्रसन्न रहेंगे, रोग और भय दूर होंगे। इसके अलावा सुख-समृद्धि और विजय की भी प्राप्ति होगी।

इसके लिए 'रक्षोघ्नि मंत्र सूक्त' मंत्र को कम से कम 108 बार बोलकर पीली सरसों को होलिका दहन में समर्पित करें। इससे धन लाभ होगा।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी