कोरोना को धो डालो : होली की रंगारंग शुभकामनाओं पर छाए कोरोना के संदेश

रंगों का सजीला पर्व होली करीब है.. लेकिन कोरोना के कारण उदास गुलाल और अबीर है.... कोरोना किसी का सगा नहीं, सामने कौन है गरीब या अमीर है.... समझना और समझाना हमें ही है, शुभकामनाओं के जरिए संदेश यह फैलाना है, अपने साथ अपनों को भी बचाना है.... 
 
इस बार ऐसा रंग डालो 
कोरोना को धो डालो... 
 
होली की निभाएं हर रस्म 
कोरोनासुर को कर दें भस्म 
 
रंग दो गोरी की ऐसे चुनरिया 
कोरोना काल में बनी रहे दूरियां 
 
रंगों का मौसम है, मस्ती का नूर है 
होली पर कोरोना से बचना जरूर है 
 
यह कैसा होली का त्योहार आया 
रंगों पर छाया, कोरोना का साया 

कोरोनाकाल में होली की 5 रंगीली शुभकामनाएं
कोरोना काल में बदल गई हैं होली की शुभकामनाएं भी...
ALSO READ: कोरोना काल में विशेष : होली के शुभकामना संदेश






वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी