ऑस्कर 2018... ए फैनटास्टिक वूमन’ विदेशी भाषा की सर्वश्रेष्ठ फिल्म

सोमवार, 5 मार्च 2018 (09:03 IST)
लॉस एंजिलिस। ऑस्कर में चिली की ‘ए फैनटास्टिक वूमन’ को विदेशी भाषा की सर्वश्रेष्ठ फिल्म चुना गया है। निर्देशक सेबस्टन लेलिओ ने फिल्म की मुख्य अदाकरा, ट्रांसजेंडर स्टार डेनिएला वेगा के साथ पुरस्कार स्वीकार किया और उनकी बेहतरीन अदाकारी की सराहना भी की।


पुरस्कार स्वीकार करते हुए लेलिओ ने अपने दोस्तों और कलाकारों का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि मैं इसे आप सब के साथ साझा करता हूं। ‘ए फैनटास्टिक वूमन’ ने इस श्रेणी में ‘द इंस्लट’ (लेबनान), ‘लवलेस’ (रूस), ‘ऑन बॉडी एंड सोल’ (हंगरी) और ‘द स्कवायर’ (स्वीडन) को मात दी है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी