घर में एक्वेरियम रखने का शौक पहुंचा सकता है आपको कई फायदे

एक्वेरियम यानी छोटा-सा आर्टिफिशल टैंक जिसमें मछलियों को रखा जाता है। मछलियों को घर में रखने के कई फायदे होते हैं। आइए जानते हैं कि एक्वेरियम घर में रखा हो तो क्या-क्या फायदे आपको होते हैं?
 
1. एक्वेरियम मन को प्रसन्नता देता ही है साथ ही फेंगशुई के अनुसार यह घर के सदस्यों के ऊपर आने वाली परेशानियों को भी टाल देता हैं।
 
2. माना जाता है कि एक्वेरियम घर में हो तो धन-संपत्ति घर में आती है।
 
3. यह भी कहते है कि एक्वेरियम में कम से कम 9 मछलियां हमेशा रखें। इसके पीछे की मान्यता यह है कि ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की संख्या भी 9 होती है। ऐसा भी कहा जाता है कि 9 में से 1 मछली काले रंग की रखनी चाहिए, बाकी 8 मछलियां लाल या सुनहरे रंग की रखें।
 
4. जब भी कोई मछली मर जाएं तो वैसी ही समान रंग की मछली लाकर एक्वेरियम टैंक में डाल दें। फेंगशुई में माना जाता है कि जब कोई मछली मरती है तो वह अपके परिवार पर आने वाली संकट को अपने उपर ले लेती है, ऐसे में आपको दुःखी होने की जरूरत नहीं है।
 
5. यदि आप नॉनवेज खाते हैं खास तौर से मछलियां खाते है, तो आपको उन्हें नहीं पालना चाहिए। जो लोग मछली से मौह नहीं रखते, उन्हें प्यार भरी नजर से निहार नहीं सकते तो ऐसे लोग मछलियों का ध्यान भी नहीं रख पाएंगे।

ALSO READ: यदि आप भी अपने घर में एक्वेरियम लाना चाहते हैं तो जान लीजिए ये जरूरी बातें

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी