शहद के 5 बेहतरीन घरेलू नुस्खे जो आपकी सेहत को रखेंगे दुरूस्त

शहद के इस्तेमाल से आप कई छोटे-मोटे रोगों को दूर कर सकते हैं। आइए, आपको बताते हैं शहद के 5 घरेलू नुस्खे - 
 
1 अदरक के रस में या अडूसे के का़ढ़े में शहद मिलाकर पीने से खांसी में आराम मिलता है।
 
2 पके आम के रस में शहद मिलाकर पीने से पीलिया में लाभ होता है।
 
3 जिन बच्चों को शकर का सेवन मना है, उन्हें शकर के स्थान पर शहद दिया जा सकता है।
 
4 उल्टी के समय पोदीने के रस के साथ शहद का प्रयोग लाभकारी रहता है।
 
5 शुष्क त्वचा पर शहद, दूध की क्रीम व बेसन मिलाकर उबटन लगाने से त्वचा की शुष्कता दूर होती है और त्वचा पर निखार आता है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी