सोने से पहले तकिये के नीचे रखें लहसुन, होंगे चमत्कारी फायदे

लहसुन जहां दाल और सब्जियों का स्वाद बढ़ाता है, वहीं सेहत के लिहाज से कई तरह से फायदेमंद साबित होता है। लेकिन लहसुन के इस उपयोग और फायदे के बारे में आपने शायद ही सुना होगा। आखिर क्यों रखना चाहिए लहसुन को अपने तकिए के नीचे, और क्या होता है इससे फायदा...जानने के लिए जरूर पढ़ें -
 
दरअसल लहसुन को तकिये के नीचे रखने का उपाय आज का नहीं बल्कि काफी पुराना है। आम तौर पर नींद नहीं आने पर इस तरीके को आजमाया जाता है, वहीं कुछ लोगों का मानना है कि ऐसा करने से भाग्य में वृद्धि होती है।

ALSO READ: तेजपत्ते का काढ़ा दूर करेगा कई सेहत समस्याओं को, जानिए इसे बनाने की विधि
 
अगर आपको कुछ दिनों से नींद नहीं आ रही तो लहसुन का यह तरीका आपके लिए कारगर साबित हो सकता है। बस आपको करना यह है, कि सोने से पहले लहसुन को अपने तकिये के नीचे रखना है।
 
लहसुन नकारात्मक ऊर्जा से बचाने का काम भी करता है, जिससे आपके मन में उत्पन्न अशांति कम होती है, और आप चैन की नींद सो पाते हैं। हालांकि कुछ लोग इसे सौभाग्य से जोड़कर भी देखते हैं, लेकिन इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं की जा सकती।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी