शरीर में सूजन नजर आ रही है ? तो जरूर जानिए 3 गंभीर कारण और 5 घरेलू उपाय

शरीर के किसी भी हिस्से में सूजन होना, किसी न किसी समस्या का सूचक हो सकता है। इसलिए शरीर की गतिविधियों पर नजर रखें और सूजन का कारण जानने का प्रयास करें। कई बार सूजन के साथ बुखार या प्यास लगने जैसी चीजें भी होती हैं, इन पर ध्यान देना जरूरी है।
 
हालांकि सूजन कोई बीमारी नहीं होती लेकिन ये बीमारी की ओर इशारा जरूर करती है। शरीर के अलग-अलग अंगों में सूजन, अलग-अलग स्वास्थ्य समस्याओं को दर्शाती है। जैसे चेहरे व हाथ पैरों पर सूजन गुर्दे की बीमारी के कारण हो सकती है। जांघों व हाथों पर सूजन दिल की समस्याओं को दर्शाती है वहीं पेट की सूजन लीवर संबंधी समस्या हो सकती है। आम तौर पर महिलाओं को मासिक धर्म के कारण भी शरीर पर सूजन हो सकती है, जो समय के अनुसार अपने आप कम हो जाती है।
 
सूजन को कम करने के लिए घरेलू उपचार काफी कारगर साबित होते हैं। जानिए ऐसे ही कुछ घरेलू उपाय, जो सूजन को कम करने में मदद करेंगे -
 
1 गर्म या गुनगुने दूध का हल्दी के साथ सेवन करने से जल्द ही सूजन से राहत मिलेगी।
2 गर्म पानी में नमक डालकर इस पानी से सिंकाई करें। सिंकाई करने के लिए कपड़े का प्रयोग करें।
3 जीरा और चीनी को समान मात्रा में लेकर पीस लें और दिन में 3 बार इसका सेवन करें। 
4 खजूर का सेवन करना भी सूजन के लिए लाभकारी है।
5 दस ग्राम सौंठ को पुराने गुड़ के साथ मिलाकर थोड़ा-थोड़ा खाएं। इससे फायदा होगा। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी