Herbal Tea For Immunity: इम्युनिटी को बढ़ावा देगी हनी-दालचीनी की चाय

Herbal Tea
 
आयुर्वेद और घरेलू नुस्खों के लिहाज से शहद और दालचीनी दोनों ही बेहद महत्वपूर्ण है। अगर आप शहद और दालचीनी की चाय का सेवन करते हैं तो यह आपकी इम्युनिटी को बढ़ावा देगी। आइए जानें चाय कैसे बनाएं -
 
कैसे बनाएं शहद दालचीनी की चाय-
 
1. सबसे पहले 1 कप पानी उबालें। 
 
2. अब उबलते पानी में 1/2 चम्मच दालचीनी पाउडर मिलाएं और यह पानी ठंडा होने दें। 
 
3. जब पानी गुनगुना रह जाए तब इसमें 1 चम्मच शहद मिला कर अ‍च्छी तरह मिक्स कर दें।
 
4. लीजिए पीने के लिए तैयार है शहद दालचीनी की चाय।
 
यह चाय जहां आपकी इम्युनिटी को बढ़ावा देगी, वहीं आपके पाचन तंत्र को ठीक करके ताजगी भी देगी। आप इसे अपनी सुविधा के अनुसार दिन में एक या दो समय पी सकते हैं। 

ALSO READ: अनुलोम विलोम प्राणायाम करने का सही तरीका, जानिए 10 फायदे

ALSO READ: शास्त्रों में जल समाधि के बारे में क्या कहा गया है?
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी