11 Names of Lakshmi Maa : श्राद्ध पक्ष में पढ़ें महालक्ष्मी के 11 नाम

Devi Laxmi Names
 

 
देवी महालक्ष्मी को हिन्दू धर्मग्रंथों में धन-ऐश्वर्य और समृद्धि की अधिष्ठात्री माना गया है। महालक्ष्मी की पूजा और आराधना करने से धन और समृद्धि प्राप्त होती है।

घरों में सुख-संपन्नता और सदैव मां महालक्ष्मी का वास हो, कुछ ऐसी ही मनोकामना हर इंसान की होती है। अत: भाद्रपद शुक्ल अष्टमी से आश्‍विन कृष्ण अष्टमी तक महालक्ष्मी के इन 11 नामों का पाठ अधिक फलदायक माना गया है। आइए पढ़ें महालक्ष्मी के ग्यारह पवित्र नाम:- 
 
देवी महालक्ष्मी के 11 नाम - 
 
1. पद्मा, 
2. पद्मालया, 
3. पद्मवनवासिनी, 
4. श्री, 
5. कमला, 
6. हरिप्रिया, 
7. इन्दिरा, 
8. रमा, 
9. समुद्रतनया, 
10. भार्गवी, 
11. जलधिजा। 
 
इन नामों से पूजित देवी महालक्ष्मी वैष्णवी शक्ति हैं। ये मां लक्ष्मी के अति पावन नाम है जो मनुष्‍य को हर क्षेत्र में सफलता दिलाते हैं।

ALSO READ: पितृ पक्ष में अवश्य पढ़ें महालक्ष्मी जी के 108 नाम, मां देंगी विशेष आशीष

ALSO READ: क्यों मनाया जाता है महालक्ष्मी व्रत, लोककथा

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी