पद्मश्री से सम्मानित इंदौर की जनक दीदी KBC में

पद्मश्री से सम्मानित और पर्यावरण के प्रति समर्पित जनक दीदी यानी डॉ. जनक पलटा मगिलिगन कौन बनेगा करोड़पति के शो में 14 अक्टूबर 2021 को सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ दिखाई देंगी।  
 
वे एक विषय विशेषज्ञ यानी लाइफ़ लाइन एक्सपर्ट के तौर पर शामिल होंगी। टीम केबीसी ने उनके साथ यह एपिसोड शूट किया और यह अक्टूबर को शाम को यह शो प्रसारित होगा।  
 
डॉ. जनक ने कहा कि वे इस प्रसंग को अवसर के बजाय अपनी एक और सेवा मानती हैं। उन्होंने इस बात पर भी खुशी जाहिर की कि मैं प्रतियोगी की मदद कर पाई, यह ज्यादा बड़ी बात है। 

जनक दीदी
 
जनक पलटा मगिलिगन, सोलर ऊर्जा से रोशन कर रही हैं कई जिंदगियां
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी