10 शानदार पक्षी, जो आकाश में भरते हैं सबसे ऊंची उड़ान

संसार में ऐसे अद्भुत पक्षी हैं जिनके लिए सीमाएं, समुद्र और ऊंचाइयां कोई मायने नहीं रखती। ऐसे ही 10 अद्भुत पक्षियों की उड़ान की ऊंचाई के बारे में जानिए और जानिए कि सबसे ऊंचाई पर कौनसा पक्षी उड़ता है।
 

1.सफेद सारस (White stork) : यह सारस लगभग 16000 (4,800 meters) फीट की ऊंचाई तक उड़ान भरकर शानदार तरीके से उड़ता है।
 
2.बार-टेल्ड गॉडविट (Bar-tailed godwit) : यह पक्षी 20,000 फीट की ऊंचाई पर उड़ने में सक्षम है।
 
3.मालार्ड डक (mallard duck) : यह जंगली बत्तख 6,400 मीटर (21,000 फीट) की ऊंचाई पर उड़ान भर सकती है। 
 
4.एंडियन कोंडोर (Andean condor) : यह पक्षी 6,500 मीटर अर्थात 21,300 फीट की ऊंचाई पर उड़ान भरकर शानदार तरीके से उड़ता है। 
 
5.बिर्डड वल्चर (Bearded vulture) : इसे आप दाढ़ी वाला गिद्ध कह सकते हैं। यह 7,300 मीटर की ऊंचाई पर अर्थात 24,000 फीट की ऊंचाई पर उड़ने में सक्षम है।
6.अल्पाइन चाफ़ (Alpine chough) : यह काले कौवे की तरह दिखने वाला पक्षी है लेकिन इसकी चोंच पीली होती है। आमतौर पर यह अन्य पक्षियों की अपेक्षा छोटा है, लेकिन यह 8,000 मीटर अर्थात 26,500 फीट की ऊंचाई पर उड़ने में सक्षम है।
 
 
7. हूपर स्वान (Hooper swan) : यह बहुत बड़ा हंस है जो लगभग 8,200 मीटर अर्थात 27,000 फीट की ऊंचाई पर उड़ने में सक्षम है। यह दिखने में बहुत ही शानदार होता है।
 
ALSO READ: पक्षियों के बारे में दिलचस्प 20 तथ्‍य
8.बार-हेडेड गूस (Bar-headed goose) : यह हंस लगभग 8,481 मीटर अर्थात 27,825 फीट की ऊंचाई पर उड़ने में सक्षम है।
 
9.कॉमन क्रेन (Common crane) : यह यह एक प्रकार का सारस है जो 10,000 मीटर अर्थात 33,000 फीट की ऊंचाई पर उड़ने में सक्षम है। 
 
10.रूपल का ग्रिफ़ॉन वल्चर (Rüppell's Griffon Vulture) : यह एक प्रकार का गिद्ध है जो 11,300 मीटर अर्थात 37,000 की ऊंचाई पर उड़ने में सक्षम है।
 
उपरोक्त पक्षियों के के अलावा बाज या गरुड़, चील और डग हॉग की उड़ान भी बहुत ऊंची होती है।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी