मेक्सिको में नशामुक्ति केंद्र पर हमला, 24 लोगों की मौत

गुरुवार, 2 जुलाई 2020 (09:00 IST)
मेक्सिको सिटी। मेक्सिको के एक नशामुक्ति केंद्र में बुधवार को कुछ बंदूकधारियों ने गोलीबारी कर दी जिसमें 24 लोगों की मौत हो गई और 7 अन्य लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने बताया कि केंद्र पंजीकृत भी नहीं है।
ALSO READ: मेक्सिको में 7.4 की तीव्रता वाले भूकंप से 6 लोगों की मौत, 500 मकान क्षतिग्रस्त
गुआनाजुआटो में पुलिस ने बताया कि हमला इरापुआटो शहर में बुधवार को किया गया। 7 घायलों में से 3 की हालत गंभीर है। पुलिस ने बताया कि हमलावरों ने केंद्र में सभी को निशाना बनाया। किसी का अपहरण नहीं किया गया है।
 
गोलीबारी करने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है लेकिन गवर्नर डिगो सिन्हूई ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह इसमें शामिल हैं। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी