चीन ने अपने अंतरिक्ष स्टेशन के लिए 3 अंतरिक्ष यात्रियों को किया रवाना

गुरुवार, 17 जून 2021 (09:10 IST)
जियुक्वान (चीन)। चीन ने 3 अंतरिक्ष यात्रियों को गुरुवार को अपने निर्माणाधीन अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रवाना कर दिया, जहां वे 3 महीने तक रहेंगे। 5 साल में चीन का यह पहला मिशन है जिसमें उसने इंसान को अंतरिक्ष में भेजा है।

ALSO READ: चीन का स्पष्टीकरण, परमाणु संयंत्र के भीतर ईंधन की छड़ें टूटीं लेकिन रेडियोधर्मी रिसाव नहीं हुआ
 
ये अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष यान 'शेनझोउ-12' में सवार हैं जिसे उत्तरी-पश्चिम जियुक्वान प्रक्षेपण केंद्र से सुबह 9 बजकर 22 मिनट के कुछ देर बाद प्रक्षेपित किया गया। इस यान को लॉन्ग मार्च-2एफ रॉकेट के जरिए प्रक्षेपित किया गया। ये 3 यात्री निए हैशेंग, लियु बोमिंग और तांग होंग्बो हैं।
 
अंतरिक्ष स्टेशन के निर्माण के दौरान अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर जाने वाला यह पहला चीनी मिशन है। चीनी अंतरिक्ष स्टेशन के अगले साल तक तैयार होने की संभावना है।(भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी