टेक्सास में बंदूकधारी ने 5 लोगों को गोली मारी, 1 की मौत

शुक्रवार, 9 अप्रैल 2021 (10:18 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के टेक्सास प्रांत में एक बंदूकधारी ने 5 लोगों को गोली मारी जिसमें से 1 व्यक्ति की मौत हो गई है। टेक्सास के ब्रायन पुलिस विभाग के प्रमुख एरिक बसके ने गुरुवार को कहा कि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए है और उन्हें सेंट जोसेफ अस्पताल भेजा गया जबकि 1 व्यक्ति की घटनास्थल पर मौत हुई।

ALSO READ: अमेरिका में मसाज पार्लर में गोलीबारी से 8 लोगों की मौत, संदिग्ध हिरासत में
 
बुस्के ने कहा कि उनकी हिरासत में संदिग्ध व्यक्ति हो सकता है। ऐसा प्रतीत होता है कि वह व्यवसायी का एक कर्मचारी था। उन्होंने कहा कि गोलीबारी करने के कारणों जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि वे इस बात की पुष्टि नहीं कर सकते कि सभी पीड़ित स्थानीय व्यवसायी के कर्मचारी थे। उन्होंने कहा कि संघीय जांच एजेंसी (एफबीआई) ने जांच में मदद की पेशकश की है। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी