इंडोनेशिया में 6.6 तीव्रता वाले भूकंप के झटके

शुक्रवार, 17 अगस्त 2018 (22:55 IST)
लंदन। इंडोनेशियाई प्रायद्वीप में शुक्रवार रात भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.6 मापी गई है।
 
 
अमेरिकी भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार भूकंप का केंद्र रबा के उत्तर-पूर्वी इलाके में जमीन से 564.7 किलोमीटर नीचे था। इस घटना के तत्काल बाद सुनामी की कोई चेतावनी नहीं जारी की गई है। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी