अफ्रीकी देश कैमरून में जनसंहार, 14 बच्चों सहित 22 लोगों की हत्या, सेना पर लगा आरोप

सोमवार, 17 फ़रवरी 2020 (15:52 IST)
लिबरेविले। अफ्रीकी देश कैमरुन के एक आंग्लभाषी क्षेत्र में जनसंहार में 22 ग्रामीण मारे गए जिसमें 14 बच्चे भी शामिल हैं। संयुक्त राष्ट्र ने यह जानकारी दी। विपक्षी पार्टी ने सेना पर हत्या के आरोप लगाए हैं।
 
संयुक्त राष्ट्र की संस्था ओसीएचए के स्थानीय अधिकारी जेम्स नुनन ने रविवार को एएफपी से कहा कि उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र के नटुम्बो गांव में शुक्रवार को हथियारबंद लोगों ने हत्याएं कीं। नुनन ने कहा कि इसमें 22 नागरिक मारे गए जिसमें एक गर्भवती महिला और कई बच्चे शामिल हैं।
ALSO READ: एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा, पैसों के लिए रिश्तेदार ने ली जान
मृतकों में 14 नाबालिग बच्चे शामिल हैं जिनमें से 9 की उम्र 5 साल से भी कम है। नुनन के अनुसार मारे गए बच्चों में से 11 लड़कियां हैं। कैमरून के उत्तर-पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में अंग्रेजी भाषी अल्पसंख्यक रहते हैं और इस क्षेत्र में अलगाववादियों और सरकार के बीच 3 साल से संघर्ष की स्थिति बनी हुई है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी