नाबालिग से सेक्स करने पर तीन भारतीयों को सजा

गुरुवार, 22 फ़रवरी 2018 (15:35 IST)
सिंगापुर। नाबालिग लड़की के साथ यौन संबंध बनाने पर तीन भारतीयों को कैद की सजा सुनाई गई है। इस घिनौने काम को अंजाम देने वाले तीनों भारतीय मजदूर हैं।

मामला 2016 का है। उस वक्त लड़की की उम्र मात्र 13 साल थी। खबरों के अनुसार गिल गुरजंत सिंह और सुरजीत सिंह को 15-15 महीने की कैद की सजा सुनाई गई है, वहीं जुगराज सिंह को 8 महीने की कैद की सजा सुनाई गई है।

सिंगापुर में 14 साल से कम आयु की लड़की से सहमति से यौन संबंध बनाने के दोषियों को 20 साल तक की कैद और जुर्माना या फिर बेंत की सजा सुनाई जा सकती है। उपलोक अभियोजक जेसिन्था विजयारत्नम के अनुसार, तीनों भारतीयों की पीड़ित से मुलाकात मई, 2016 में ‘लिटिल इंडिया’ में हुई थी, जहां वह अपने दोस्तों के साथ आई थी। (एजेंसियां) 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी