नेपोलियन ने पत्‍नी को लिखे थे प्रेम पत्र, 220 साल बाद करीब 3 करोड़ 88 लाख रुपए में नीलाम

शुक्रवार, 5 अप्रैल 2019 (09:55 IST)
पेरिस। फ्रांस के नेपोलियन बोनापार्ट द्वारा अपनी पत्नी जोसेफिन को लिखे गए तीन प्रेम पत्र लगभग 3 करोड़ 88 लाख रुपए में बृहस्पतिवार को नीलाम किए गए। तीनों पत्र साल 1796 और 1804 के बीच में लिखे गए थे।

ड्रोउट नीलामी घर ने यह जानकारी दी है। 1796 में इटली अभियान के दौरान लिखे गए एक पत्र में फ्रांस के बोनापार्ट ने कहा, मेरी प्यारी दोस्त आपकी ओर से हमें कोई पत्र नहीं मिला। जरूर कुछ खास चल रहा है इसलिए आप अपने पति को भूल गई हैं। हालांकि काम और बेहद थकावट के बीच में केवल और केवल आपकी याद आती है।

फ्रेंच एडर और एगुट्स हाउसों की ओर से ऐतिहासिक थीम पर आधारित नीलामी में एक दुर्लभ इनिग्मा एन्क्रिप्शन मशीन को भी शामिल किया गया था, जिसका इस्तेमाल नाजी जर्मनी ने द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान किया था। इसकी नीलामी भी लगभग 3 करोड़ 70 लाख रुपए में हुई।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी