नेल्सन मंडेला की बेटी जिंजी मंडेला का निधन

मंगलवार, 14 जुलाई 2020 (03:11 IST)
जोहानसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका के रंगभेद विरोधी नेता नेल्सन और विनी मंडेला की बेटी जिंजी मंडेला का 59 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। वे अपनी मृत्यु के समय डेनमार्क में दक्षिण अफ्रीका की राजदूत के तौर पर सेवाएं दे रही थीं।

सरकारी टेलीविजन साउथ अफ्रीका ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन ने बताया कि मंडेला का सोमवार सुबह जोहानसबर्ग के एक अस्पताल में निधन हो गया। 

मंडेला की बेटी 1985 में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोगों की नजरों में तब आईं जब श्वेत अल्पसंख्यक सरकार ने नेल्सन मंडेला को कैद से रिहा करने की पेशकश की बशर्ते वह रंगभेद के खिलाफ अपने आंदोलन, अफ्रीका नेशनल कांग्रेस द्वारा की गई हिंसा की निंदा करें।

दक्षिण अफ्रीका में उस वक्त रंगभेद का कट्टर भेदभाव प्रभावी था। जिंजी मंडेला ने एक सार्वजनिक बैठक में प्रस्ताव को अस्वीकार करते हुए अपना पत्र पढ़ा था। इस बैठक का प्रसारण दुनियाभर में हुआ था। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी