भारतीय मूल के व्यक्ति की खुली लॉटरी, 30 लाख अमेरिकी डॉलर का जीता इनाम

शुक्रवार, 4 दिसंबर 2020 (19:51 IST)
दुबई। दुबई में रह रहे भारतीय मूल के 51 वर्षीय व्यक्ति ने लॉटरी में 30 लाख अमेरिकी डॉलर का इनाम जीता है। मीडिया में आई एक खबर में यह जानकारी दी गई है। 'खलीज टाइम्स' की खबर के अनुसार चिकित्सा उपकरण विक्रेता जॉर्ज जैकब्स को गुरुवार को अबू धाबी में हुए 'बिग टिकट ड्रॉ' का विजेता घोषित किया गया।
ALSO READ: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, लॉटरी, सट्टेबाजी, जुए पर GST सही
पत्नी तथा बेटे के साथ दुबई में रहने वाले जैकब्स ने कहा कि लकी ड्रॉ उनके लिए वरदान बनकर आया है, क्योंकि वे वित्तीय परेशानियों का सामना कर रहे थे।
ड्रॉ के आयोजकों ने फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा कि भारत के जॉर्ज जैकब्स को बधाई। उन्होंने ड्रीम 12 मिलियन सीरीज 222 में 1 करोड़ 20 लाख एईडी (संयुक्त अरब अमीरात दिरहम) का इनाम जीता है। 'जैकब्स ने 30 नवंबर को लॉटरी का टिकट खरीदा था। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी